कोच के रिटायरमेंट पर भावुक हुए नीरज चोपड़ा, लिखा- जब भी थ्रो करता आपकी आवाज...

By Kusum | Nov 07, 2024

 भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के कोच  क्लॉस बार्टोनिट्ज ने संन्यास ले लिया है। नीरज चोपड़ा अपने कोच के संन्यास के बाद  भावुक हो गए। नीरज के कोच उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। जिसके बाद नीरज ने एक पोस्ट के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और कोच की तस्वीरें शामिल थी। इस पोस्ट के कैप्शन में नीरज ने लिखा कि, मैं ये जाने बिना लिख रहा हूं कि कहां से शुरू करूं। कोच, आप मेरे लिए सिर्फ एक गुरु से कहीं बढ़कर हैं। आपने जो कुछ भी सिखाया है उसने मुझे एक एथलीट और व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है। आपने ये सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है कि मैं हर प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहूं। नीरज चोपड़ ने कहा कि कोच चोट के दौरान भी उनके साथ खड़े रहे। हर उतार-चढ़ाव के दौरान कोच नीरज के साथ रहे। 

उन्होंने आगे लिखा कि, आप स्टैंड में सबसे शांत लोगों में से एक थे लेकिन जब मैं थ्रो करता था तो आपके शब्द मेरे कानों में सबसे ज्यादा गूंजते थे। मुझे आपके मजाक और हंसी की कमी खलेगी। लेकिन सबसे ज्यादा मैं एक टीम के रूप में हमें याद करूंगा। मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। मुझे अपनी यात्रा का बनाने के लिए धन्यवाद।

जर्मनी के बार्टोनिट्ज के कार्यकाल के दौरान चोपड़ा ने काफी सफलता हासिल की। नीरज ने टोक्यो 2020 में ओलंपिक गोल्ड मेडल, 2022 में डायमंड लीग खिताब और 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते। वहीं 2023 में उन्होंने एशियन गेम्स भी गोल्ड मेडल जीता।  

View this post on Instagram

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद

Tamil Nadu में TNKET योजना से टीबी मृत्यु दर में 38 फीसदी की गिरावट: BMJ रिपोर्ट