टोक्यो ओलंपिक में भारत का सपना हुआ साकार, नीरज चोपड़ा ने रचा स्वर्णिम इतिहास

By अनुराग गुप्ता | Aug 07, 2021

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का स्वर्णिम सपना साकार हो गया है। बता दें कि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भाला फेंक नीरज चोपड़ा पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को 87.03 मीटर भाला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया। भाला फेंक मुकाबले में हर खिलाड़ी को तीन मौके मिलते हैं। ऐसे में 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सभी को प्रभावित किया है। 

शीर्ष पर बने रहे नीरज चोपड़ा 

साल 2008 के बाद भारत को व्यक्तिगत तौर पर स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले हैं। इसी के साथ ओलंपिक में यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। 

इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के दौलत के खिलाफ लगाया दमदार दांव 

गौरतलब है कि किसान परिवार से आने वाले नीरज चोपड़ा ने इस साल 88.07 मीटर के प्रदर्शन के साथ ओलंपिक में पहुंचे हैं। क्वालीफाईंग में उन्होंने 2017 के विश्व चैंपियन जर्मनी के योहानेस वेटर को भी पीछे छोड़ा था। अप्रैल और जून में 90 मीटर भाला फेंकने वाले वेटर ने नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था।

प्रमुख खबरें

Govinda के मुरीद हुए Diljit Dosanjh, क्यों बोले- उनके जैसा कलाकार बॉलीवुड में फिर नहीं आएगा

Delhi में 10000 छात्रों के लिए बनेंगे Hostel, CM Rekha Gupta ने किया ऐलान

तेंदुआ शिकार मामला: Wildlife SOS प्रमुख की याचिका पर सुनवाई को Supreme Court तैयार

Periods से पहले के हर बदलाव को सामान्य PMS न समझें, ये हैं गंभीर Warning Signs