नीट को रद्द करने की जरूरत नहीं, हम अन्नाद्रमुक को समझाएंगे: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

चेन्नई। भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को रद्द करने की कोई जरूरत नहीं है और उनकी पार्टी अपने सहयोगी अन्नाद्रमुक को इस बारे में समझाएगी। अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु के छात्रों को अस्थायी तौर पर ‘नीट’ से छूट देने की मांग की है। गोयल ने पत्रकारों से कहा कि मैं नहीं समझता कि ‘नीट’ को रद्द किया जाना चाहिए। हम अन्नाद्रमुक से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे। भाजपा नेता अन्नाद्रमुक के घोषणा-पत्र के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। अन्नाद्रमुक ने अपने घोषणा-पत्र में तमिलनाडु के छात्रों को अस्थायी तौर पर ‘नीट’ से छूट देने का वादा किया है।

गोयल ने कहा कि अन्नाद्रमुक ने ही अनुरोध किया था कि ‘नीट’ तमिल भाषा में आयोजित किया जाना चाहिए। केंद्र ने इसे स्वीकार किया और इस पर अमल किया जा रहा है। ‘नीट’ की जगह किसी अन्य परीक्षा का प्रावधान करने के कांग्रेस के वादे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गोयल ने आरोप लगाया कि पार्टी वह पुरानी व्यवस्था फिर से शुरू करना चाहती है जिसके तहत मेडिकल कॉलेजों का प्रबंधन कैपिटेशन फीस मांगता है और अमीरों को सीटों की पेशकश करता है। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार