अकेले रह गये इस दुनिया में हम! ऋषि की पत्नी नीतू ने कहा- मुझे आंंसुओं के साथ नहीं खुशी से जीना है

By रेनू तिवारी | May 30, 2020

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरा साबित हुआ। इस साल सिनेमा ने 24 घंटे के अंदर अपने दो दिग्गज सितारों को खो दिया। 29 अप्रैल को इरफान खान के निधन की खबर आयी और दूसरे दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की मौत की खबर ने पूरे सिनेमा जगत को हिला कर रख दिया। आज इन दिग्गजों के निधन को एक महीना पूरा हो गया हैं। सिमेना प्रेमियों को आज भी यकीन नहीं होता की ये सितारें अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें  श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने भी सोशल मीडिया पर पति की याद में एक अनदेखी तस्वीर शेयर की साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर के लिए एक कविता भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा- मुझे गुडबाए कहने के साथ ही गुडलक भी विश करो। मुझे विश करो कि मैं अपने आगे का जीवन खुशी खुशी बिता सकूं ना कि आंसुओं के साथ। मुझे एक मुस्कुराहट दो जिसे मैं अपने दिल में हमेशा के लिए सहेज कर रख सकूं। तब तक जब तक कि मैं जिंदा हूं।

आपको बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर को कैंसर होने की जानकारी मिली थी। जिसका इलाज करवाने वह नीतू के साथ अमेरिका चले गये थे। दो साल बाद जनवरी में ऋषि कपूर कैंसर से जंग जीत कर भारत वापस लौटे थे। उन्होंने कई फिल्में भी साइन कर ली थी। शर्मा जी नमकीन नाम की फिल्म की उन्होंने लॉकडाउन से पहले दिल्ली में शूटिंग भी की थी। लॉकडाउन होने के बाद वह मुंबई में अपने परिवार के साथ थे। 29 अप्रैल को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और 30 अप्रैल को सुबह 8.45 पर उनका निधन हो गया था। 

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात