पड़ोसी बना हैवान, आठ महीने तक करता रहा महिला का शारीरिक-आर्थिक शोषण

By अजय कुमार | Sep 20, 2021

लखनऊ। योगी सरकार जहां महिलाओं के सम्मान की रक्षा की बात कह रही है,वहीं कुछ वहशी दरिंदे महिलाओं की इज्जत तार-तार करने के साथ उन्हें ब्लैकमेल करने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने पड़ोसी की ही हवश का शिकार बन गई। इतना ही नहीं यह युवक महिला का कई महीनों तक उसका अश्लील वीडियो दिखा कर शारीरिक और आर्थिक शोषण भी करता रहा। यहां तक की तीन लाख रूपए वसूल भी लिए।इस युवक ने महिला के साथ उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। आठ महीने के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके भाई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: मुरादाबाद में ई रिक्शा चालक की चाकूओ से गोदकर हत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मौत का वीडियो 

महिला ने जक सौरभ के घर पर जाकर शिकायत की तो उसके पिता और भाई शुभम ने भी महिला को गाली-गलौज कर भगा दिया। दोनों ने कहा कि रुपये देने के बाद बात करना। महिला ने किसी तरह से फिर दो लाख की व्यवस्था करके दी। बीते दिनों सौरभ ने फिर पांच लाख रुपये की मांग कर दी और मांग पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी से त्रस्त होकर महिला ने कृष्णा नगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सौरभ सिंह उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया। सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पिता और भाई की भूमिका की जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान