नेपाल सरकार ने दलाई लामा का जन्मदिन मनाने की अनुमति देने से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

काठमांडू। नेपाल में दलाई लामा का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के बाद रविवार को रद्द कर दिया गया। इसे नेपाल में पड़ोसी देश चीन के बढ़ते प्रभाव के एक और संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। नेपाल में करीब 20,000 तिब्बती शरण लिये हुए हैं, लेकिन बीजिंग के दबाव के चलते नेपाल की मौजूदा वाम सरकार शरणार्थियों की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल सरकार ने IIFA अवॉर्ड की मेजबानी से अपना हाथ पीछे खींचा

आयोजन समिति के एक सदस्य ने कहा,  काफी तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन आखिर में हमें अनुमति नहीं मिली। सरकार लगातार सख्त बनती जा रही है, हम क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवारों ने अपने आध्यात्मिक नेता के जन्मदिन को निजी तौर पर घर पर मनाया। गौरतलब है कि 10 मार्च 1959 को चीनी शासन के खिलाफ विद्रोह के बाद हजारों तिब्बती शरणार्थी सीमा पार कर नेपाल में आ गए थे, जिसकी वजह से दलाई लामा को शरण मांगनी पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow