नेपाली प्रधानमंत्री ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

वाराणसी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार को वाराणसी पहुंचे और उन्होंने काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। नेपाली प्रधानमंत्री देउबा अपनी पत्नी आरजू राणा देउबा और प्रतिनिधिमंडल दल के साथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भारत और नेपाल के झंडे लहराकर उनका स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: RuPay किया लॉन्च, जयनगर-कुर्था ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन, भारत-नेपाल संबंधों को नई गति देने पर चर्चा 

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद देउबा गंगा घाट जाएंगे और मां गंगा के दर्शन करेंगे। वह पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे। देउबा मंदिर के सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर उनके स्वागत में संस्कृति विभाग द्वारा हवाई अड्डे से श्री काशी विश्वनाथ धाम एवं ताज होटल तक कुल 15 स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं