दूसरी बार CM बनने के बाद योगी पहुंचे बाबा के यहां मत्था टेकने, नेपाल के PM का होगा भव्य स्वागत

yogi varanasi
अमित मुखर्जी । Apr 2 2022 10:17PM

दर्शन से पहले CM योगी ने सर्किट हाऊस में अधिकारियों संग बैठक किया। निर्देशित किया कि थानों पर किसी भी दलाल की भूमिका पर अंकुश लगाया जाये। थानों पर आम जनता से पुलिस व्यवहार अपना अच्छा रखे। अधिकारियों को अगर किसी घटना कि सूचना मिले तो मौके पर आ अवश्य जाये।

CM योगी शनिवार देर शाम को दूसरी बार CM बनने के बाद श्री काशी विश्वनाथ के दरबार मे मत्था टेकने पहुंचे। वही उन्होंने नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा के रविवार को आगमन में भव्य स्वागत की तैयारियों का भी जायजा लिया। CM योगी ललिता घाट पर स्थित पशुपति नाथ मंदिर भी दर्शन करने गये। नेपाल के PM रविवार को यहां भी दर्शन पूजन करेंगे। वही शहर भर के चौराहों पर कलाकरों द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर स्वागत किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में राजनाथ बोले- आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि पूरे यूपी को केसरिया रंग में रंग दिया

दर्शन से पहले CM योगी ने सर्किट हाऊस में अधिकारियों संग बैठक किया। निर्देशित किया कि थानों पर किसी भी दलाल की भूमिका पर अंकुश लगाया जाये। थानों पर आम जनता से पुलिस व्यवहार अपना अच्छा रखे। अधिकारियों को अगर किसी घटना कि सूचना मिले तो मौके पर आ अवश्य जाये। शाम के समय पुलिस फूट पेट्रोलिंग अवश्य करे। काशी में चल रहा कोई भी विकास कार्य बाधित न होने पाएं। गर्मी के दिनों में पेयजल संकट किसी कीमत पर न होने पाये। समस्याओं का निस्तारण अधिकारी स्वयं करे।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू किया

CM योगी आदित्यनाथ  वाराणसी दौरे के दौरान स्मार्ट सिटी योजना से बनाए गए खिड़कियां घाट के विकास कार्य एवं कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सेतु निगम के अभियंता को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर आरओबी के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाए जाने पर विशेष जोर दिया। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से सुनिश्चित किए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़