Nepal के प्रधानमंत्री 16 सितंबर को 10 दिवसीय अमेरिका और चीन की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड 16 सितंबर को अमेरिका और चीन की 10 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री प्रचंड ने मंगलवार को यहां प्रमुख अखबारों के संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि वह पहले अमेरिका जाएंगे, जहां वह 18 सितंबर से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित 78वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार प्रचंड न्यूयॉर्क में 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। अमेरिका में पांच दिन के प्रवास के बाद प्रचंड बीजिंग जाएंगे और चार दिन की चीन की यात्रा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाब

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें