रेप आरोपी संदीप लामिछाने के बिना Asia Cup के लिए पाकिस्तान रवाना हुई नेपाल टीम

By Kusum | Aug 23, 2023

एशिया कप के आगाज में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच नेपाल क्रिकेट टीम अपने पहले मुकाबले के लिए पाकिस्तान के लिए रवाना हो गई है। वहीं इस दौरान नेपाल क्रिकेट टीम के साथ संदीप लामिछाने नजर नहीं आए। दरअसल, कहा जा रहा है कि, कथित रेप केस के कारण वो टीम के साथ नहीं जा पाए। 

नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधक प्रदीप मजगैयान ने टीम के रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, "संदीप के खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वो अब हमारे साथ नहीं जा रहे हैं, उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं।"

वहीं लामिछाने को रविवार को मामले की सुनवाई में भाग लेना है। माजगैयन ने कहा कि उम्मीद है कि वो बाद में टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल हो सकेंगे। 

माजगैयन ने आगे कहा कि, मैच शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है। इसलिए अभी भी संभावना है कि वो बाद में शामिल होंगे। गौरतलब है कि, पिछले साल आरोप लगने के बाद संदीप को नेपाल टीम की कप्तानी से निलंबित कर दिया गया था। वहीं उन्हें काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जनवरी में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और नेपाल ने उनके खेलने पर बैन भी हटा दिया था। 

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा