अपने खास विमान में हुए सवार निकले मेडिटेरेनियन सागर के पार, Israel छोड़कर कहां निकले नेतन्याहू

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइल का आधिकारिक स्टेट प्लेन विंग ऑफ जोयन फिर से सुर्खियों में है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार यह विमान इजराइली हवाई क्षेत्र को छोड़कर मेडिटेरियन सी की ओर रवाना हो गया है। जैसे ही यह विमान हवाई क्षेत्र से बाहर गया, अटकलें तेज हो गई कि क्या यह कदम ईरान से संभावित जवाबी हमले के डर से उठाया गया है। आपको बता दें कि यह विमान इजराइल सरकार का मुख्य आधिकारिक विमान होता है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए किया जाता है। इजराइल के राजकीय विमान विंग ऑफ चैन ने बियर शेबा के नेवातिम एयरबेस से क्रीट तक अचानक उड़ान भरी। उड़ान ट्रैकिंग साइट्स ने विमान के उड़ान भरने की पुष्टि की। हालांकि अधिकारियों ने इसे आपातकालीन स्थानांतरण नहीं बल्कि नियमित प्रशिक्षण मिशन बताया। 

प्रमुख खबरें

Gujarat High Court ने Marriage Bureau संचालक को दी जमानत, नहीं मिला गैंग से संबंध

Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी