भूलकर भी घर के मंदिर में ना रखें ये 6 चीज़ें वरना नहीं मिलेगी भगवान की कृपा

By प्रिया मिश्रा | Feb 03, 2022

हर इंसान अपने जीवन में सुख-शांति की कामना के लिए भगवान की पूजा करता है। हर धर्म के लोग अपने-अपने धर्म के अनुसार भगवान की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में घर में मंदिर बनाने का बहुत महत्व है। लोग अपने घर में ही छोटा सा मंदिर बनाकर उसमें देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित करते हैं। हम अपने घरों में भगवान की पूजा तो करते हैं लेकिन कई बार हम पूजा से जुड़े कुछ नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान की पूजा से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कुछ चीजों को भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इन नियमों का पालन ना करने से भगवान रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए -

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में एक भगवान की एक से ज्यादा मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। यदि मंदिर में भगवान की एक से अधिक प्रतिमा है तो विषम संख्या जैसे 3, 5, 7 की संख्या में मूर्तियां तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में हमेशा देवी-देवताओं की मुस्कुराती हुई तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। मान्यता है कि देवी-देवताओं के उग्र रूप में तस्वीरें या प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसी तस्वीरों को घर में रखना अशुभ माना गया है।

अक्सर हम घरों में शिवलिंग की पूजा करते हैं। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो ध्यान रखें कि अपने अंगूठे के आकार का शिवलिंग ही घर के मंदिर में रखें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे बड़े आकार का शिवलिंग घर में नहीं रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: घर में मौजूद वास्तु दोष और नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए जरूर रखें ये 7 चीज़ें

यदि आपके घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति है तो ध्यान दें की मूर्ति का आकार आपके अंगूठे के बराबर होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी को भगवान शिव का ही अवतार माना गया है। इसलिए हनुमान जी की मूर्ति का आकार अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान दें कि हनुमान जी की ऐसी मूर्ति स्थापित करें जिसमें वे बैठे हुए हों।

यदि आपके मंदिर ने भगवान की कोई मूर्ति या तस्वीर टूट गई हो उसे मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार खंडित मूर्ति या दिए को मंदिर में रखना अशुभ माना गया है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा