न्यू कैलेडोनिया 7.5 की तीव्रता वाला भूकम्प, सुनामी अलर्ट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

सिडनी। न्यू कैलेडोनिया के प्रशांत द्वीप के पास 7.5 की तीव्रता वाला भूकम्प का शक्तिशाली झटका आने के बाद इलाके में सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूकम्पविज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।

प्रशांत सूनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा, ‘‘प्राथमिक भूकम्प तीव्रता पैमाने के आधार पर भूकम्प के केन्द्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में स्थित तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने UN से ईरान के मिसाइल परीक्षण की आलोचना करने की अपील की

’’न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने भी भूकम्प के बाद ऐसी ही चेतावनी जारी की है। भूकंप धरती की सतह से महज 10 किलोमीटर नीचे आया है। यूएसजीएस ने पहले भूकम्प की तीव्रता 7.6 बताई थी, जिसे बाद में 7.5 कर दिया।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप