कोविड-19 :असम में 270 नए मामले, मिजोरम सरकार ने घर पर भी मास्क पहनने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

गुवाहाटी| असम में सोमवार को 270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से महामारी के मामले बढ़कर 6,05,239 हो गए जबकि पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,931 पर पहुंच गयी।

इसे भी पढ़ें: लेह में 14 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12 तक के लिए खुलेंगे स्कूल

किसी मरीज की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 671 पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 24 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हुए। पूर्वोत्तर राज्य में अभी 257 मरीज इस बीमारी का उपचार करा रहे हैं। इस बीच, मिजोरम सरकार ने लोगों को कोविड-19 संक्रमण से अपने आप को बचाने के लिए मास्क पहनने की महत्ता के बारे में जागरूक करने के वास्ते सोमवार को 10 दिवसीय ‘‘मास्क अभियान’’ शुरू किया।

इस अभियान के दौरान लोगों से घर पर भी केवल भोजन करने के अलावा हर समय मास्क पहनने और परिवार के सदस्यों के एक साथ बैठकर भोजन न करने को कहा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर लालथंगलियाना ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। राज्य में सेामवार को कोविड-19 के 307 नए मामले आए और चार मरीजों की मौत हुई।

इसे भी पढ़ें: पांच राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस की जांच कराना जरूरी

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न