H-1B वीज़ा पर नया संकट? ट्रंप के सहयोगी ने $100,000 शुल्क के बाद बड़े बदलावों का किया इशारा

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2025

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा है कि फरवरी 2026 से 100,000 डॉलर का संशोधित शुल्क लागू होने से पहले एच-1बी वीजा प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। उन्होंने मौजूदा वीजा प्रक्रिया को "बिल्कुल गलत" करार दिया, जिसके तहत कम लागत वाले तकनीकी सलाहकारों को अमेरिका में प्रवेश करने और अपने परिवारों को लाने की अनुमति है। ल्यूटनिक ने न्यूज़नेशन को बताया यह प्रक्रिया और प्रक्रिया फरवरी 2026 में प्रभावी होगी, इसलिए मेरा अनुमान है कि अब और 2026 के बीच इसमें महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में नए एच-1बी वीज़ा आवेदनों पर, जिसमें नवीनीकरण भी शामिल है, 1,00,000 डॉलर का भारी शुल्क लगा दिया। बाद में व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि मौजूदा वीज़ा धारक इस नई व्यवस्था के दायरे में नहीं आते और बिना किसी शुल्क के अमेरिका में आ-जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, वैश्विक कार्यबल एक हकीकत, इससे बच नहीं सकते राष्ट्र

 उन्होंने दावा किया कि दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के साथ उनकी बातचीत में, "उन्होंने कहा कि अमेरिका आने वाले कुशल कर्मचारियों के लिए लॉटरी करना 'अजीब' है। उन्होंने कुशल श्रमिकों को लाने के लिए लॉटरी प्रणाली पर कहा इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि 1990 में स्थापित एच-1बी प्रक्रिया रास्ते में ही खत्म कर दी गई है" और इस प्रणाली को बदलने के लिए आम सहमति है। उन्होंने कहा कि वीजा के लिए 7-10 गुना ओवरसब्सक्राइब्ड" हैं, जिनमें से 74 प्रतिशत तकनीकी परामर्श के लिए हैं।

प्रमुख खबरें

Anya Singh की Suit Yourself सिर्फ ट्रेंड सेटर या Digital Content की दुनिया में है एक Game Changer?

India MEA Briefing: Trump के नर्क वाले बयान पर India ने दी प्रतिक्रिया, Nepal Customs Duty विवाद पर भी आया भारत का जवाब

Delhi: Hospital में गंदगी और लंबी लाइनें देख भड़कीं CM Rekha Gupta, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Bengal चुनाव: PM Modi का मछुआरों से बड़ा वादा, BJP सरकार बढ़ाएगी मछली का Export