उत्तर प्रदेश में नया इतिहास रचा जा रहा है, जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर जताया भरोसा: BJP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा की, जारी शुरुआती दौर की मतगणना में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विपक्षी दलों पर बढ़त बना चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी जीत की उम्मीद जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल को इसका श्रेय दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ‘‘नया इतिहास’’ रचा जा रहा है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में कम से कम 300 सीटें जीतेगी और यह स्पष्ट है कि देश के सबसे बड़े सूबे में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। भाजपा अगर उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतती है तो यह पहली बार होगा कि पांच सालों तक पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने के बाद कोई मुख्यमंत्री फिर से बहुमत से सत्ता में लौटेगा।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court