जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं: कार्यभार संभालते ही कहे अनुसार दिल्ली की सड़कों पर नजर आए नए LG, कहा- मेरे आने का टाइम फिक्स, जाने का नहीं

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ गए हैं। जिस तरह के संकेत अपने शपथ ग्रहण के दौरान सक्सेना ने दिए थे। ठीक उसी अंदाज में दिल्ली की सड़कों पर उनकी उपस्थिति भी नजर आई। विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। सक्सेना को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने उपराज्यपाल की तरह नहीं, बल्कि शहर के स्थानीय अभिभावक के रूप में काम करने की बात कहते हुए कहा था कि कि वह राजनिवास में कम और सड़कों पर अधिक दिखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की वर्षा की संभावना

शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही मुआयने के लिए निकल पड़े। उन्होंने कनॉट प्लेस से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की यात्रा की और रास्ते में वो 15 जगहों पर रुके और अधिकारियों से पूछताछ की। उनका जोर साफ-सफाई और हरियाली पर रहा। एलजी ने कनॉट प्लेस से आईजीआई एयरपोर्ट तक की सड़कों को साफ-सुथरा करने, सड़क पर पड़े सूखे पत्तों और पेड़ों को हटाने, हरियाली बहाल करने और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया। 

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का