फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का नया गाना 'बसंती' रिलीज, मनोज बाजपेयी-करिश्मा तन्ना ने लगाए ठुमके

By रेनू तिवारी | Oct 28, 2020

प्रेस विज्ञप्ति। मस्ती के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि गुदगुदाने वाली कॉमेडी सूरज पे मंगल भारी में बसंती नामक एक खास डांस नंबर आ गया है। आज मेकर्स ने इस डांस नंबर बसंती जारी की, जिसमें एक चार्टबस्टर के सभी तत्व मौजूद हैं। इस गाने में करिश्मा तन्ना के साथ मनोज बाजपेयी हैं। इतना ही नहीं आप इसमें पूरे उत्साह के साथ डांस करते अभिषेक बॅनर्जी की भी झलक पा सकते हैं। यह ट्रैक बॉलीवुड के किसी गाने में करिश्मा तन्ना का पहला डांस नंबर है। झिलमिलाती रेड गाउन में सजी करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के फ्लॉप कॅरियर में उड़ान भरेंगे शाहरुख खान, बनाने जा रहे हैं ये नयी फिल्म 

इसके बारे में बात करते हुए, अभिषेक ने हमें बताया “यह एक बेहतरीन और मजेदार पार्टी नंबर है। इस फिल्म में, गीत कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना प्लॉट के सेटिंग का खुलासा करना कठिन है, लेकिन चूंकि मनोज वर्क असाइनमेंट पर हैं, इसलिए हम उनपर यह धमाका करना चाहते थे। यह एक मस्तीभरा शूटिंग था। उन्होंने कहा कि यह एक आकर्षक ट्रैक है और मुझे उम्मीद है कि यह उन डांस नंबर्स में से एक है, जो लोगों को अपनी धुन पर नचाते हैं।

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा, "मुझे फिल्मों में डांस काफी पसंद था, लेकिन जिस तरह की फिल्मों का चयन मैं करता था, उनमें इसकी गुंजाइश काफी कम रहती थी। मैंने बसंती की आकर्षक धुन पर डांस करने का पूरा आनंद लिया। इसने मुझे सत्या की याद दिला दी। मैं डांस का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन अगर इस तरीके से कहानी को प्रस्तुत किया जाए तो मैं इससे इंकार भी नहीं कर सकता। आखिरकार मेरे पास एक अच्छा अवसर था और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी ओर से इस छोटी सी सरप्राइज को इंजॉय करेंगे।

मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख अभिनीत, ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित और अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित यह गुदगुदाती फैमिली एंटरटेनर इस दिवाली रिलीज हो रही है।

अहमद खान 

फिल्म पीआर 

प्रमुख खबरें

Met Gala 2026 | Isha Ambani ने रेड कार्पेट पर बिखेरा भारतीय कला का जादू, पहनी सोने की साड़ी और निज़ाम के गहने

भारत के खजाने में 800 अरब डॉलर कौन डालेगा? Morgan Stanley का होश उड़ाने वाला खुलासा

Iran का भीषण हमला, 3 भारतीय घायल, अब होगा तगड़ा एक्शन!

Prabhasakshi NewsRoom: Hormuz में जंग का बिगुल! Iran का UAE पर बड़ा हमला, America ने किया पलटवार