Cyclone Biparjoy: अरब सागर में बन रहा नया बवंडर, जानिए किन-किन जगहों पर पड़ेगा असर

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2023

भारत मौसम विज्ञान विभाग या आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बने दबाव के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। अपने बुलेटिन में आईएमडी ने यह भी कहा कि दबाव गोवा के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 950 किमी, मुंबई से 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 1,190 किमी दक्षिण और पाकिस्तान के कराची से 1,490 किमी दक्षिण में रहने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: नग्नता और अश्लीलता में है अंतर! केरल हाईकोर्ट ने अर्ध-नग्न केस में सुनाया फैसला, रेहाना फातिमा को किया बरी

आईएमडी के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने कहा कि अनुमान है कि अरब सागर में अगले 24 घंटों में चक्रवात बन सकता है। चक्रवात हमारे तटों से 1000-1100 किमी दूर है, इसलिए हमारे तटों पर इसका इतना असर संभव नहीं है। समुद्र में मछुआरों को जाने से मना किया गया है, ये आदेश अगले 10 दिनों तक रह सकता है। 

इसे भी पढ़ें: IUML को Secular बताना Rahul Gandhi की मजबूरी थी या उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया

इसी तरह 2021 में मानसून के आगमन के समय चक्रवात यास बना था। एक सप्ताह के बाद से, मानसून की प्रगति के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उपग्रह चित्रों ने लगातार केरल तट पर बादल बनने और मानसून के मजबूत होने को दिखाया है।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America