रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के खिलाफ नए मुकदमे की सुनवाई शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

रूस की एक अदालत ने जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के खिलाफ सोमवार को एक नए मुकदमे की सुनवाई शुरू की। यह मुकदमा नवलनी के भ्रष्टाचार-विरोधी फाउंडेशन की गतिविधियों और उनके शीर्ष सहयोगियों के बयानों से संबंधित है। मुकदमे की सुनवाई पूर्वी मॉस्को से 250 किलोमीटर दूर मेलेखोवो में कड़ी सुरक्षा वाली एक जेल में हो रही है। रूस सरकार के कटु आलोचक नवलनी धोखाधड़ी और अदालत की अवमानना के मामले में इसी जेल में नौ वर्ष के कारावास की सजा काट रहे हैं। नवलनी (47) ने सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ ही सरकार विरोधी प्रदर्शनों का आयोजन किया था। जर्मनी से इलाज कराकर लौटने के बाद जनवरी 2021 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी और उनके वकीलों ने न्यायाधीश से सुनवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी मामले के कमजोर पहलुओं पर पर्दा डालने के लिए मुकदमे का विवरण छिपाने को आतुर हैं। उन्होंने कहा, “जांचकर्ता, अभियोजक और अधिकारी चाहते हैं कि लोगों को मुकदमे के बारे में जानकारी न मिले।” अभियोजक नादेज्दा तिखोनोवा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए न्यायाधीश से बंद कमरे में सुनवाई का अनुरोध किया। न्यायाधीश ने इसपर सहमति जताई और पत्रकारों के परिसर से बाहर जाने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया

Ayodhya में Nripendra Mishra ने Ram Mandir निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Ganesh Chaturthi: दक्षिण भारत में 69 फुट तक की मूर्तियों संग उत्सव, मंदिरों में विशेष पूजा

VPVV Scam: 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में केरल को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार अरेस्ट