कई बड़े फीचर्स के साथ आएंगी नई वंदे भारत ट्रेनें, आपात स्थिति में बचाव के लिए भी होंगी सुविधाएं

By अंकित सिंह | Aug 21, 2021

भारत के श्रेष्ठतम ट्रेनों में से एक वंदे भारत अब कई नए फीचर्स के साथ युक्त होगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वंदे भारत ट्रेन के घोषणा के बाद भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों में नए फीचर्स को भी जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे के मुताबिक इन वंदे भारत ट्रेनों में चार इमरजेंसी विंडो लगाई जाएंगी। चाच इमरजेंसी विंडो लगाने का मतलब साफ तौर पर आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इसके अलावा नयी आने वाली वंदे भारत ट्रेनें नयी सुविधाओं से लैस होंगी, जिसमें केन्द्रीकृत डिब्बा निगरानी तंत्र होगा तथा ऐसी खूबियां होंगी जो खासतौर पर आपात स्थितियों में लोगों को बचाने में मदद करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 15 अगस्त को घोषणा की थी कि 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75वें सप्ताह में देश के हर कोने तक पहुंचेंगी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में विपक्ष का आरोप, सरकारी योजना के तहत पार्टी हित को साध रही भाजपा

जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 तक प्रत्येक माह 6 बंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण किया जा सकता है। इसके अलावा लक्ष्य यह भी है कि किसी एक महीने में अतिरिक्त वंदे भारत का भी निर्माण हो सके। वर्तमान में देखे तो दो वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण किया जा रहा है जो 2022 तक पूरा हो सकता है। अभी देश में वंदे भारत एक्सप्रेस केवल आईसीएफ चेन्नई में ही तैयार की जा रही है। लेकिन जल्द ही यह ट्रेनें देश के दो अन्य हिस्सों में तैयार हो सकती है तथा कोच भी अलग-अलग फैक्ट्रियों में भी तैयार हो सकेंगे।

प्रमुख खबरें

CWG 2026: Arundhati ने Gold जीता, Lovlina को Silver से करना पड़ा संतोष

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस