नई हवाओं का वृक्षारोपण समारोह (व्यंग्य)

By संतोष उत्सुक | Jun 18, 2021

मानसून आ जाए तो वृक्षारोपण होना ही है। संस्था सचिव ने सोचा इस बार शहर के सबसे बड़े हस्पताल के मालिक को मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। उन्होंने महामारी के विकट समय में लाखों रूपए खर्च कर, अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए प्लांट लगवाया है। दो चार समझदार लोग मास्क लगाकर उन्हें आमंत्रित करने गए तो उन्होंने ज़्यादा समझदारी भरी बातें की, बोले, आपके आने का शुक्रिया, लेकिन वृक्षारोपण समारोह में आने वाले दूसरे मेहमानों को मेरा आना अच्छा नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें: आभासी आनंद की हरियाली (व्यंग्य)

असंभावित मुख्य अतिथि बोले, हमारे विचार से भविष्य में वृक्ष कम लगाने चाहिएं ताकि ऑक्सीजन प्लांट चलते रहें। अब बहुत कम समय में इतनी ज़्यादा चिकित्सा सुविधाएं जुटा ली गई हैं, विकसित हो चुकी हैं, अगर इनका सदुपयोग नहीं हुआ तो प्लास्टिक व इलेक्ट्रॉनिक कचरा बढ़ जाएगा। दुनिया भर से मिली मदद सामग्री का ठीक से रखरखाव नहीं हुआ तो आत्मा कचोटेगी। लोग बीमार होंगे तभी इनका उपयोग होगा न। आप विश्वास कीजिए, हमने नेताजी को बहुत मुश्किल से महंगे उदघाटन के लिए मनाया था। उन्होंने हरी चाय की चुस्कियां लेते हुए कहा, हम आपको फ्री ऑक्सीजन देंगे और ग्लूकोज़ भी मुफ्त में लगा देंगे। आप चाहें तो वृक्षारोपण समारोह का उद्घाटन किसी बड़े नेता से करवाने बारे बात करूं।

इसे भी पढ़ें: दो आत्माओं की निजी बातचीत (व्यंग्य)

कुदरत प्रेमियों को एहसास हो गया कि कुछ समय बाद ही, गांव और शहर के हर मोहल्ले में, पारदर्शी, आकर्षक पॉलीपैक में ऑक्सीजन और पीने के स्वच्छ जल के छोटे छोटे टुकड़े, आदरणीय पार्षद या सामाजिक संस्थाओं द्वारा मुफ्त बंटा करेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि नहाने का पानी पैक्ड मिलना शुरू हो जाए। संस्था वालों ने यह सामयिक निर्णय लिया कि महामारी के जाने के बाद उगे प्रभावों के कारण, वे इस बार वास्तव में वृक्षारोपण नहीं करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति अवश्य देंगे कि पर्यावरण को समृद्ध करने वाले ऑक्सीजन के वृक्ष, उचित समय आने पर लगाए जाएंगे।

- संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट