न्यूयॉर्क ट्रक हमले के संदिग्ध ने खुद को बताया निर्दोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2017

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में हैलोवीन के दौरान ट्रक से लोगों को कुचलने की घटना में आरोपी व्यक्ति ने खुद को निर्दोष बताया है। उस पर हत्या और अन्य मामलों के आरोप हैं। हैलोवीन की छुट्टी के दौरान 31 अक्तूबर को हुई इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। सैफुलो साईपोव अमेरिकी जिला जज वर्नन ब्रोडरीक के समक्ष पेश हुआ लेकिन उनके वकील डेविड पैट्टन ने उनका पक्ष रखा।

मूल रूप से उज्बेकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय साईपोव ने कहा था कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट समूह के नाम पर इस घटना का अंजाम दिया था। हत्या और विदेशी आतंकवादी संगठनों को सामग्री एवं अन्य संसाधन मुहैया कराने के सहित उसपर 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने उसे हमले के बाद गिरफ्तार किया था। इस घटना में आठ लोगों मारे गए थे और 12 अन्य लोग घायल हुए थे।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साईपोव को मौत की सजा देने की मांग की थी लेकिन न्यूयॉर्क में इस तरह की अत्यंत कठोर सजा किसी दुर्लभ मामले में ही दी जाती है क्योंकि राज्य स्तर पर मौत की सजा को समाप्त कर दिया गया है।

अमेरिका की वित्तीय राजधानी में 31 अक्तूबर को हुआ हमला 11 सितंबर 2001 के हमले के बाद सबसे घातक था।

 

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया