न्यूजीलैंड ने खिलाड़ियों को IPL में खेलने की मंजूरी दी, अलग-अलग टीमों का चयन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भागीदारी को मंगलवार को उसके क्रिकेट बोर्ड ने मंजूरी दे दी। न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही कोविड काल में कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए उप महाद्वीप के दौरे और टी20 विश्व कप के लिये अलग अलग टीमें चुनी हैं। न्यूजीलैंड की पहली पसंद की टीम की अगुवाई केन विलियमसन करेंगे जो टी20 विश्व कप के बाद भारत का दौरा करेगी। टॉम लैथम के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की एक अन्य टीम सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश और पाकिस्तान का दौरा करेगी, क्योंकि इसी दौरान 19 सितंबर से आईपीएल के बाकी बचे हुए मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ENGvIND: नॉटिंघम में हो रही है झमाझम बारिश, पांचवें दिन के खेल की शुरुआत में विलंब

न्यूजीलैंड की टीमें इस प्रकार हैं : आईसीसी टी20 विश्व कप और भारत के खिलाफ टी20 के लिये न्यूजीलैंड की टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी, * एडम मिल्ने (किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर) बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे के लिए टीम: टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), फिन एलन, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी (केवल एकदिवसीय), स्कॉट कुगलेइजन, कोल मैककॉन्ची, हेनरी निकोल्स, अयाज पटेल, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स (केवल टी20), ब्लेयर टिकनर, विल यंग। पाकिस्तान टी20 के लिए टीम: टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), फिन एलन, टॉड एस्टल, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, अयाज पटेल, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

प्रमुख खबरें

Team India के ट्रॉफी न लेने पर MEA की दो टूक, कहा- यह फैसला पूरी तरह BCCI के अधिकार में

MDL रायगढ़ के Dighi Port पर 27000 करोड़ रुपये में बनाएगी देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड

Bihar Flood Crisis पर बड़ा एक्शन: Samrat Choudhary ने जारी किए 579 करोड़ के Relief Funds

सालों बाद टीवी पर लौटेंगी Divyanka Tripathi, पति Vivek Dahiya संग इस शो में मचाएंगी धमाल