न्यूजीलैंड को बोल्ट के ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

मेलबर्न। न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि जब उनकी टीम 30 साल से भी अधिक समय बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट खेलने के लिये उतरेगी तो तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट होकर गेंदबाजी की अगुवाई करने के लिये तैयार रहेंगे। यह अनुभवी तेज गेंदबाज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाया था जिसमें न्यूजीलैंड को उनकी बड़ी कमी खली। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 296 रन से जीता था। लेकिन अब वह नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं और लगता है कि क्रिकेट कैलेंडर की सर्वश्रेष्ठ तिथियों में से एक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार हैं।

बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं वास्तव में इसे आत्मसात करना चाहता हूं और इस माहौल की सराहना करता हूं। इस मंच पर उतरने के लिये बहुत से लोग सपना देखते हैं और अपने करियर में यह मौका मिलना, निश्चित तौर पर मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं पूरी तरह से फिट रहा तो फिर मैं यहां मैदान पर उतरने के लिये इंतजार नहीं कर सकता। ’’

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले बेन स्टोक्स को मिला बड़ा सम्मान

इस एक लाख क्षमता वाले स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के भी कई दर्शक इस मशहूर मैदान पर 26 दिसंबर को अपनी टीम की उपस्थिति का गवाह बनने के लिये यहां पहुंच रहे हैं। न्यूजीलैंड ने इससे पहले आखिरी बाद 1987 में ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट में आस्ट्रेलिया का सामना किया था। तब वर्तमान टीम के कई सदस्यों का जन्म भी नहीं हुआ था। 

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक