न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने रद्द की अपनी शादी, कोरोना वायरस के प्रतिबंधों के चलते लिया फैसला

By रेनू तिवारी | Jan 23, 2022

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन ने बढ़ते कोरोना वायरस के कारण अपनी शादी रद्द कर दी है। राष्ट्र ने कोविड -19 के नये वैरियंट ओमीक्रोन के प्रसार को धीमा करने के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस पाबंदियों के अनुसार ही पीएम ने भी अपनी शादी डाल दी है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मेरी शादी आगे बढ़ रही है।" उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के परिदृश्य में फंसने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए खेद है। अर्डर्न ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अफवाह थी कि यह हाल ही में होने वाली थी। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि लंबे समय से साथी और फिशिंग-शो होस्ट क्लार्क गेफोर्ड से अपनी शादी को रद्द करने के बारे में उन्हें कैसा लगा, अर्डर्न ने जवाब दिया "ऐसा ही जीवन है।"

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने अमित शाह के बयान को खुद में विरोधाभासी करार दिया

अर्डर्न ने जोर देकर कहा कि ‘‘लाल का अभिप्राय लॉकडाउन नहीं है’’। उन्होंने कहा कि कारोबार खुले रह सकते हैं और लोगों को अपने मित्रों और परिवारवालों के साथ मिलने-जुलने तथा देश में घूमने की स्वतंत्रता होगी। अर्डर्न ने वेलिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी योजना डेल्टा स्वरूप की तरह शुरुआती दौर में ही ओमीक्रोन के संक्रमण को रोकने की है, जिसमें हम तेजी से जांच करेंगे, संपर्क में आए लोगों का पता लगाएंगे, उन्हें अलग करेंगे ताकि ओमीक्रोन के प्रसार को धीमा किया जा सके।’’ न्यूजीलैंड उन कुछ देशों में शामिल हैं, जहां पर ओमीक्रोन ने महामारी का स्वरूप नहीं लिया है, लेकिन अर्डर्न ने स्वीकार किया कि इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की वजह से प्रसार को रोकना मुश्किल है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

Kyiv पर Russian Missile Attack से भारी तबाही, 9 की मौत के बाद Zelenskyy ने मांगी Air Defense मदद