Prabhasakshi Exclusive: AAP के नवनिर्वाचित पार्षदों ने बताया Delhi के लिए अपने काम का एजेंडा

By नीरज कुमार दुबे | Dec 07, 2022

दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने अब नगर निगम की सत्ता भी हासिल कर ली है। इस तरह दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार हो गयी है। दिल्ली के तीनों राज्यसभा सांसद भी आम आदमी पार्टी के ही हैं। इसके अलावा पंजाब में भी आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत वाली सरकार चला रही है। दस साल पुरानी राजनीतिक पार्टी जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, वैसा भारतीय राजनीति के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: AAP MLA और प्रवक्ता Sanjeev Jha ने कहा- LG अब दिल्ली सरकार को काम करने दें

पूरे परिणाम आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पार्टी दफ्तर पर पहुँचे और जनता को संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से अहंकार नहीं करने की अपील करते हुए एक साफ-सुथरी राजनीति करने को कहा। प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क ने इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई नवनिर्वाचित पार्षदों से खास बात की तो सभी ने कहा कि हम केजरीवाल की सभी गारंटियों को पूरा करेंगे और दिल्ली की जनता को एक स्वच्छ शहर प्रदान करने में मदद करेंगे।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना