दविंदर सिंह को वीरता पदक से पुरस्कृत करने की खबर सही नहीं है: जम्मू कश्मीर पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि ऐसी खबरें सही नहीं हैं कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए निलंबित पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वीरता पदक से नवाजा गया था। पुलिस ने कहा कि उन्हीं के नाम के एक अन्य अधिकारी को पदक मिला था। 

इसे भी पढ़ें: J&K उपराज्यपाल के सलाहकार ने दविंदर सिंह को ‘भेड़ की खाल में भेड़िया बताया

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि डीएसपी दविंदर सिंह को गृह मंत्रालय से कोई बहादुरी पदक नहीं दिया गया था, जैसा कि कुछ मीडिया संस्थानों और लोगों ने खबरें दी हैं। उन्हें केवल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य द्वारा उनकी सेवा के लिए बहादुरी पदक दिया गया था।’’ सिंह हाइजैक रोधी दस्ते में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उनके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा