Tomato Price: राहत की खबर, जल्द आएगी टमाटर की कीमतों में गिरावट, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

सब्जियों खासकर टमाटर की बढ़ी कीमतों की वजह से लोगों के किचन का बजट पूरी तरीके से बिगड़ चुका है। हालांकि, सब्जियों की महंगाई से परेशान लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि टमाटर की खुदरा कीमतें 200-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। ऐसे में लोगों को राहत की उम्मीद है। टमाटर को शुरू में खुदरा मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा गया था, जिसे 16 जुलाई से घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम और 20 जुलाई से 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है।

चौबे ने कीमतों में हालिया वृद्धि के लिए फसल की मौसमी स्थिति, कोलार (कर्नाटक) में सफेद मक्खी की बीमारी, देश के उत्तरी हिस्से में मानसून की बारिश का तत्काल आगमन, जिसने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में टमाटर की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला और भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में ‘लॉजिस्टिक्स’ व्यवधान जैसे कारकों के संयोजन को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने बताया कि 10-16 जुलाई के सप्ताह के दौरान दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में टमाटर की औसत दैनिक खुदरा कीमत 150 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई थी। दिल्ली में 18 जुलाई को औसत खुदरा मूल्य घटकर 130 रुपये प्रति किलोग्राम और पंजाब में 127.70 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। टमाटर की कीमतों पर अंकुश लगाने और उन्हें किफायती बनाने के लिए सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत उनकी खरीद शुरू कर दी है और उपभोक्ताओं को अत्यधिक रियायती दर पर उपलब्ध करा रही है।

प्रमुख खबरें

वे मेरे रिटायरमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे, अरावली पैनल की ढील पर भड़के CJI Surya Kant, 30 नवंबर की डेडलाइन दी

Asha Bhosle और Bhupen Hazarika के जन्म से जुड़ा है 8 September का इतिहास

Tamil Nadu Assembly: CM के आरोपों पर DMK का हंगामा, मार्शल ने विधायकों को सदन से निकाला

Prabhasakshi NewsRoom: Allahabad High Court की सख्त टिप्पणी, भारत की संप्रभुता को सीधी चुनौती है ‘सर तन से जुदा’ जैसा नारा, Maulana Tauqeer Raza की जमानत अर्जी खारिज