कांग्रेस के साथ वार्ता की खबरें गलत, मेल-मिलाप का समय अब समाप्त हो गया है: कैप्टन अमरिंदर

By अंकित सिंह | Oct 30, 2021

पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में वहां की राजनीति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल में ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया था कि वह अपनी अलग पार्टी बनाएंगे। इन सब के बीच खबर यह भी है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस के साथ वार्ता कर रहे हैं। इस खबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पूरी तरह से गलत बताया गया है। कैप्टन अमरिंदर के सहयोगी रवीन ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस के साथ बैकएंड में कोई वार्ता नहीं हो रही है। मेल-मिलाप का आप समय समाप्त हो गया है। मैं सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह की ओर से कहा गया कि मैं जल्दी अपनी पार्टी बना लूंगा और किसानों का मुद्दा सुलझने के बाद पंजाब चुनाव के लिए भाजपा, अलग हुए अकाली गुटों और अन्य के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब और उसके किसानों के हित में मजबूत सामूहिक ताकत बनाना चाहता हूं। आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह एक नयी पार्टी बना रहे हैं और इसके नाम व चुनाव चिह्न को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल जाने पर वह इसकी घोषणा करेंगे। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई लोग उनसे संपर्क में हैं। 

प्रमुख खबरें

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Commonwealth Games shotput: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप गिल पदक से चूके

Jaipur में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता

PM-SHRI scheme पर Kerala सरकार जनता को गुमराह कर रही, वाम दलों का आरोप