'NHAI के पास पैसे की कोई कमी नहीं', नितिन गडकरी बोले- दो साल में बना देंगे अमेरिका जैसी सड़कें

By अंकित सिंह | Aug 04, 2022

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। नितिन गडकरी हमेशा यह कहते हैं कि वे जो भी वादा करते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं। यह बात भी सच है कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में भारत में सड़कों का महाजाल बिछा है। राज्यसभा में नितिन गडकरी कई प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने सवाल किया कि क्या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वित्तीय संकट से गुजर रहा है? इसके साथ ही उन्होंने आगामी सड़क योजनाओं को लेकर भी गडकरी से सवाल पूछा। नितिन गडकरी ने इस बात से साफ तौर पर इंकार किया कि एनएचएआई कोई वित्तीय संकट से गुजर रहा है। नितिन गडकरी ने दावा किया कि एनएचएआई की हालत बिल्कुल ठीक है और उसके पास कोई पैसों की कमी नहीं है। इतना ही नहीं, नितिन गडकरी ने तो यह भी दावा कर दिया कि पिछले दिनों दो बैंकों ने कम दर पर ऋण देने तक की हमें पेशकश कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: 'कीमतों में वृद्धि की बात से कोई इनकार नहीं कर रहा', निर्मला सीतारमण बोलीं- भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में टोल शुल्क वसूलने के लिए प्रोद्यौगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक टोल नहीं देने पर सजा का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि टोल के संबंध में एक विधेयक लाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि टोल वसूलने के लिए दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। उनके मुताबिक पहला विकल्प कारों में ‘जीपीएस’ प्रणाली लगाने से संबंधित है जबकि दूसरा विकल्प आधुनिक नंबर प्लेट से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से नए नंबर प्लेट पर जोर दिया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि अगले एक महीने में कोई एक विकल्प चुन लिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नयी व्यवस्था लागू होने पर टोल बूथ पर कोई भीड़ नहीं होगी और यातायात भी प्रभावित नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Fuel Efficiency पर सख्त हुई सरकार, 2027 से Passenger Vehicles के लिए लागू होंगे नए Carbon Emission मानक

₹200 से कम में कौन दे रहा सबसे ज्यादा फायदा? Jio, Airtel और Vi प्लान्स की पूरी तुलना

Wipro Net Profit में गिरावट, पर Revenue में मामूली सुधार, Q1 Results के साथ ₹2 Interim Dividend का बड़ा ऐलान

Traffic Signal Driving Tips: रेड सिग्नल पर कार को न्यूट्रल में डालते हैं? यह आदत जेब पर पड़ सकती है भारी