NHRC ने व्हीलचेयर न मिलने से वृद्ध व्यक्ति की मौत मामले में DGCA को नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस रिपोर्ट पर नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को एक नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि व्हीलचेयर न मिलने के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर 80-वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी।

आयोग ने एक बयान में कहा कि भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को आव्रजन क्षेत्र क पहुंचने के लिए 1.5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था। वह व्हीलचेयर में बैठी अपनी पत्नी के साथ-साथ पैदल चल रहा था।

आयोग ने कहा कि यदि मीडिया में प्रकाशित संबंधित रिपोर्ट सही है तो यह पीड़ित व्यक्ति के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसने डीजेसीए से कहा है कि वह चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराये।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश