By अनुराग गुप्ता | Feb 08, 2022
लखनऊ। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लखनऊ में विस्फोट की साजिश रचने के लिए अल-कायदा के आतंकी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के निवासी तौहीद अहमद शाह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
एनआईए के मुताबिक, जांच से पता चला कि गिरफ़्तार आरोपी तौहीद उत्तर प्रदेश में हमलों के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की खरीद का मास्टरमाइंड था। यह अंसार गजवतुल हिंद के नाम पर भर्ती और आतंकवादी गतिवधियों को अंजाम देने की साजिश का भी मास्टरमाइंड था।