एनआईए ने नेपाल से संचालित जाली भारतीय मुद्रा गिरोह की जांच के लिए कई राज्यों में छापेमारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नेपाल से संचालित जाली भारतीय मुद्रा के गिरोह की जांच के लिए बुधवार को कई राज्यों में छापेमारी की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि जांच एजेंसी की टीम ने बिहार के पटना, भागलपुर, भोजपुर और मोतिहारी जिले तथा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले और तेलंगाना के हैदराबाद में संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली।

बयान में कहा गया, ‘‘तलाशी के दौरान 1,49,400 रुपये की नकदी के साथ-साथ पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए हैं।’’

इसमें कहा गया कि उक्त मामला तीन आरोपियों से 1.95 लाख रुपये मूल्य के एफआईसीएन की जब्ती से संबंधित है। आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने पिछले साल पांच सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान भागलपुर के मोहम्मद नजर सद्दाम, भोजपुर के मोहम्मद वारिस और पटना के जाकिर हुसैन के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella