NIA ने श्रीलंका ईस्टर धमाकों के हमलावरों से संबंध के संदेह में तमिलनाडु में मारे छापे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

कोयंबटूर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कुछ लोगों के श्रीलंका में ईस्टर धमाकों में शामिल लोगों के संपर्क होने संबंधी रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को यहां विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों की टीम ने शहर में सात स्थानों पर छापे मारे।

इसे भी पढ़ें: मालेगांव विस्फोट मामला: प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट में एक दिन के लिए पेशी से मिली छूट

उन्हें सूचनाएं मिली थीं कि कुछ लोग ईस्टर के अवसर पर धमाकों के पीछे शामिल लोगों के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि आईएस के आतंकवादी मॉड्यूल के संबंध में कोयंबटूर और केरल में मारे गए छापों के सिलसिले में ही ये छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी दस्तावेज या उपकरण बरामद होने की जानकारियां उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मालेगांव विस्फोट केस: एनआईए अदालत में पेश हुईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर

आईएस ने श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। श्रीलंका सरकार ने कहा कि स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) ने आईएस के सहयोग से ये हमले किए थे।श्रीलंका में 21 अप्रैल के हमलों के फौरन बाद भारत ने दक्षिणी राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी। श्रीलंका में हुए इन हमलों में करीब 250 लोगों की मौत हुई थी।

 

प्रमुख खबरें

Bollywood Nepotism Discussion | हेमा मालिनी की चचेरी बहन होने का बॉलीवुड में मधु को मिला था काफी फायदा, एक्ट्रेस ने खुद कबूली ये बात

West Bengal : चार लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बोले पीएम मोदी, आतंकी हमलों में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही कांग्रेस

BJP प्रवक्ता Shaina NC ने कहा- Maharashtra में इस बार ज्यादा सीटें जीतेगा NDA, फिर बनेगी मोदी सरकार