पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद कश्मीर में भी सख्ती, अलगाववादियों के ठिकानों पर NIA के छापे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादियों को वित्त पोषण के मामले में कश्मीर घाटी में विभिन्न अलगाववादियों के परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर घाटी में करीब नौ जगहों पर छापे मारे।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने अलगाववादी नेता की जमानत अर्जी पर सुनवाई दो अप्रैल तक के लिए टाली

इनमें पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी का आवास भी शामिल है। इनके अलावा, जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक, शबीर शाह, अशरफ सेहराई और जफर भट के आवास पर भी छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हवाला के जरिए अलगाववादियों को कथित रूप से पाकिस्तान से मिलने वाले धन से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले पर कुछ दल देश के साथ नहीं दिखते: भाजपा

प्रमुख खबरें

Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत

Strait of Hormuz Crisis | होर्मुज जलडमरूमध्य संकट! फ्रांस की शांतिपूर्ण सुरक्षा पहल और सैन्य संघर्ष से दूरी

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।