करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा को चांद दिखाने बादलों के ऊपर ले गए थे निक जोनस, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 21, 2025

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरु हो चुका है। शो में बतौर पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा आई हैं। शनिवार 20 दिसंबर को शो का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है नेटफ्लिक्स पर, इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का सेट से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा से अपनी और निक जोनस से जुड़ा हुए एक रोमांटिक करवाचौथ का किस्सा सुना रही हैं।

निक को पसंद है करवाचौथ का त्योहार

वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उनके पति निक जोनस को करवाचौथ बहुत पसंद है। उनका फेवरेट हॉलीडे है वो। प्रियंका ने कहा कि उन लोगों ने बहुत अजीब-अजीब जगह पर चांद को ढूंढने की कोशि की है।

प्रियंका ने बादलों में खोला करवाचौथ का व्रत

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, "एक बार वो दोनों किसी स्टेडियम थे। स्टेडियम में शो हो रहा था। बादल छा गए थे, बारिश आनेवाली थी....और 60-70 हजार लोग, वो शो कर रहे हैं। 10 बज गए, 11 बज गए... ये बहुत रोमांटिक चीज है.... वो मुझे अपने प्लेन में बिठाकर ऊपर ले गए और वहां पर मैंने व्रत खोला।"

प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा की शरारत

इसके बाद कपिल शर्मा ने प्रियंका से शरारती अंदाज में पूछा कि हवा में सिर्फ व्रत ही खोला। इस पर प्रियंका भी मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं- मिठाई भी खाई। अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू , कपिल और प्रियंका की बातों पर ठहाके लगाकर हसंते नजर आए।

सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले?

यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा- अमीर लोगों का प्यार, इनके लिए खुश। अन्य ने लिखा- बादलों से ऊंची उड़ान अपनी। एक तीसरे यूजर ने लिखा- अमीर लोगों की चीज।

View this post on Instagram

A post shared by bollyxxholly (@comedyvibesdaily)

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में हाहाकार! Geopolitical Crisis से Sensex-Nifty धड़ाम, सभी 30 शेयर लाल निशान में

Kerala Election 2026: मतदान के आंकड़ों में देरी पर कांग्रेस का कड़ा रुख, वी डी सतीशन ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Mumbai Indians की तीसरी हार से टूटे Captain Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

Masters Tournament पर Rory McIlroy का फिर कब्जा, लगातार दूसरी जीत से की Tiger Woods के रिकॉर्ड की बराबरी