नाइजीरिया के बंदूकधारियों ने विदेशी मजदूरों को किया अगवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

वारी। नाइजीरिया में तेल समृद्ध अशांत दक्षिणी हिस्से में बंदूकधारियों ने तेल के एक जहाज पर हमला कर ब्रिटिश, कनाडाई एवं नाइजीरियाई मजदूर का अपहरण कर लिया। सुरक्षा बलों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: पुलिसकर्मी की बेकाबू कार भीड़ में घुसी, 10 लोगों की मौत और 30 बच्चे घायल

नाइजीरिया के दक्षिणी रिवर्स राज्य में लंबे समय से हो रहे हमलों के क्रम में हिंसा का यह ताजा मामला भी जुड़ गया है। इस राज्य में फिरौती के लिए अपहरण बहुत आम है। सुरक्षा बलों ने बताया कि आधे दर्जन बंदूकधारियों ने रिवर्स राज्य के ओगबेले इलाके में तेल के एक जहाज पर शनिवार को हमला बोल दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए वे तीन व्यक्तियों को अगवा कर घने जंगल की ओर ले गए। 

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया हमले में बोको हराम के 50 से अधिक सदस्य मारे गये

सरकारी सुरक्षा बल के प्रवक्ता अब्दुल्लाही इब्राहिम ने कहा कि अगवा हुए लोगों में कनाडा और स्कॉटलैंड का एक नागरिक भी शामिल है और हमें बताया गया है कि एक नाइजीरियाई मजदूर भी लापता है। इब्राहिम ने बताया कि पीड़ितों को बचाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Amit Shah का दावा, बीजेपी को प्लान बी जरूरत नहीं, प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे पीएम मोदी

इन सब लोगों को बताऊंगी...13 मई की घटना का वीडियो आया सामने, CM आवास में स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ था?

Health Tips: इन 5 चीजों को खाते ही शरीर में तेज हो जाएगा ब्लड सर्कुलेशन, आज से ही डाइट में करें शामिल

शीशमहल में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे की पोल-खोलने वाली रिपोर्ट, 13 मई से लेकर अब तक क्या कुछ हुआ, कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी