सिंधु बॉर्डर मामला: मज़दूर को पीटने वाले नवीन को नहीं आती पंजाबी, तीन दिन पहले बाबा अमन सिंह के खेमे में हुआ था शामिल

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 22, 2021

हिसार। सिंधु बॉर्डर पर किसानों और सरकार के बीच चल रही तनातानी के बीच कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच ताज़ा मामले पर नज़र डालें तो सिंधू बॉर्डर पर एक मज़दूर भी इस लड़ाई का शिकार हो गया। दरअसल, गुरुवार को एक निहंग को मुर्गा न देने पर उसने मज़दूर को बहुत मारा। पुलिस ने नवीन नाम के उस शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला है कि वे 3 दिन पहले ही बाबा अमन सिंह के निंहंग दल में शामिल हुआ था और उसके केश भी पूरे नहीं हैं। मामले में शख्स पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक पोल्ट्री फार्म कर्मी से मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार 

नवीन 3 दिन पहले हुआ था निहंग खेमें में शामिल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन नाम का शख्स 3 दिन पहले ही बाबा अमन सिंह के निहंग खेमें में शामिल था। निहंग का पूरा नाम नवीन संधू है जो करनाल जिले में घरौंडा के पास गगसीना गांव का रहने वाला है। नवीन संधू सिंघु बॉर्डर पर बैठे बाबा अमन सिंह के निहंग दल का मेंबर 3 तान दिन पहले बना था और उसके केश भी पूरे नहीं हैं। सोनीपत पुलिस ने नवीन को हिरासत में लिया हुआ है आपको बता दें कि उसे पंजाबी भाषा भी पूरी तरह नहीं आती है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के आगामी रैली में किसानों के लिए किया जाएगा ई-मंडी का उद्धघाटन 

नवीन संधू ने कबूला सच

मुर्गा बेचने वाले मनोज पासवान नाम के मजदूर की टांग तोड़ने वाले नवीन संधू को जब घटना के बाद लोगों ने पकड़ा और पूछा तो उसने बताया कि वे तीन दिन पहले ही बाबा अमन सिंह निहंग दल में शामिल हुआ था। आपको बता दें कि इसे सिख धर्म के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। खबरों की मानें तो नवीन ने कबूल किया कि उसने मजदूर के साथ हुई मारपीट की जानकारी दल प्रमुख बाबा अमन सिंह को नहीं दी थी।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन