जानिए कौन है नीमाबेन आचार्य जो बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

गांधीनगर (गुजरात)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ विधायक नीमाबेन आचार्य सोमवार को गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। विपक्षी कांग्रेस ने इस पद के लिए आचार्य के नामांकन को समर्थ दिया, जिसके बाद उन्हें सोमवार से यहां आरंभ हुए राज्य विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना गया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा और विपक्ष के नेता परेश धनानी ने कांग्रेस की ओर से सहमति दी, जिसके 182 सदस्यीय सदन में 65 विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान दिलीप घोष पर हुआ हमला, भाजपा ने TMC पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, ‘‘1960 में गुजरात के गठन के बाद राज्य विधानसभा में पहली बार अध्यक्ष कोई महिला हैं। मैं उन्हें पूरे सदन की ओर से बधाई देता हूं।’’ आचार्य ने सदन को आश्वासन दिया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को अपनी पूरी क्षमता से पूरा करने का प्रयास करेंगी। राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री पटेल के नेतृत्व वाले नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। त्रिवेदी भाजपा सरकार में राजस्व के साथ-साथ विधायी और संसदीय मामलों के विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार

Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना