जेल में बंद भगोड़े नीरव मोदी की होगी ब्रिटेन कोर्ट में पेशी, वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में नियमित सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब डॉलर की कर्ज धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में भारत में वांछित है। ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई चल रही है। वैंड्सवर्थ कारागार में कैद नीरव मोदी जेल से वीडियो लिंक के जरिये अदालत के समक्ष पेश होगा। उसके प्रत्यर्पण पर सुनवाई 11 मई से शुरू होनी है और इसके करीब पांच दिन चलने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन की जेल में ही रहेगा नीरव मोदी, 30 जनवरी को होगी अदालत में अगली पेशी

नीरव मोदी ने पिछले साल नवंबर में घर में नजरबंदी की गारंटी की पेशकश करते हुए जमानत की अर्जी लगायी थी। यह एक अभूतपूर्व पेशकश थी क्योंकि आतंकवाद के मामलों में संदिग्ध व्यक्तियों को इस प्रकार निरुद्ध किया जाता है। नीरव मोदी ने साथ ही यह भी दुहाई दी थी कि मार्च में गिरफ्तार किए जाने के बाद वैंड्सवर्थ जेल में सलाखों के पीछे रहते हुए उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है। 

इसे भी पढ़ें: भगोड़े नीरव मोदी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी ब्रिटेन की अदालत

हालांकि चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने गवाहों को प्रभावित करने तथा मई में प्रस्तावित सुनवाई में पेशी से भागने की आशंका के मद्देनजर उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा था कि इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन का उच्च न्यायालय नीरव मोदी की याचिका ठुकरा चुका है इसलिए उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अपील की कोई और संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Namma Metro में 84 फीसदी फंड का दावा गलत, Tejasvi Surya ने DK Shivakumar को घेरा

वैश्विक निवेशक भारत को बनाएं अपना ठिकाना: CII सम्मेलन में बोले Piyush Goyal

वे अपना सब कुछ झोंक देते हैं: निर्देशक William Eubank ने बताया, क्यों Jim Caviezel घोस्ट सोल्जर के इस दमदार रोल के लिए हैं एकदम परफेक्ट

विश्व बैंक के ताजा आंकलन के अनुसार भारत में घट रही है गरीबी