अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन से मिलीं Nirmala Sitharaman, आर्थिक साझेदारी पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन से मुलाकात कर द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी को मजबूत बनाने और विभिन्न मंचों पर संपर्क बढ़ाने के बारे में चर्चा की। एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका के दौरे पर पहुंचीं सीतारमण ने यहां विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की वसंत बैठक से इतर येलेन से मुलाकात की।

उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को मजबूती देने में जी20, क्वाड और आईपीईएफ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। सीतारमण ने अमेरिका की पूर्व वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिज्कर से भी मुलाकात की और विभिन्न सार्वजनिक डिजिटल ढांचों के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रिज्कर को बताया कि भारत में पिछले दो वर्षों में आम आदमी ने व्यापक पैमाने पर प्रौद्योगिकी को अपनाया है।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल