नितिन गडकरी ने मणिपुर में 16 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मणिपुर में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 4,148 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और इसमें कुल 298 किलोमीटर की लंबाई कवर की गई है। इन परियोजनाओं से मणिपुर को देश के बाकी हिस्से और पड़ोसी देशों के साथ हर मौसम में संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। इनसे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवा की सुविधा भी मिलेगी तथा रोजगार एवं स्वरोजगार का सृजन होगा।

इसे भी पढ़ें: चीनी टीका निर्माताओं ने कोवैक्स के समझौतों पर हस्ताक्षर किए

उन्होंने कहा कि मणिपुर एक बहुत ही सुंदर राज्य है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गडकरी ने समस्याओं के समाधान और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी हितधारकों से मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी