बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे नीतीश और लालू, AAP को भी दिया गया है निमंत्रण

By अंकित सिंह | Jul 13, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली दूसरी संयुक्त विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे। जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने इस बात की जानकारी दी है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए, झा ने कहा कि पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी 15 दलों के प्रमुखों की उपस्थिति वाली पहली मेगा विपक्षी बैठक का परिणाम सकारात्मक रहा। बेंगलुरु 18 में संयुक्त विपक्ष की दूसरी बैठक में कुल 24 दलों के शामिल होने की संभावना है। बेंगलुरु बैठक में शामिल होने वाले बिहार के अन्य प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार:सत्तापक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों के आचरण की निंदा की, विपक्ष ने किया बचाव

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में अगली बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली अगली एकता बैठक में भाग लेने के लिए शीर्ष विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शीर्ष विपक्षी दल के नेताओं को संबोधित एक पत्र में उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी बैठक में उनकी भागीदारी के बारे में याद दिलाया। अपने पत्र में खड़गे ने लिखा कि बैठक एक बड़ी सफलता थी क्योंकि हम विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हुए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम हुए जो हमारी लोकतांत्रिक राजनीति को खतरे में डालते हैं। 

प्रमुख खबरें

‘ऐसे समझौते...’: Harsimrat Badal ने SAD-BJP Alliance की अटकलों को फिर दी हवा, Punjab में होगी वापसी?

West Bengal में Sugar Price उछलकर 70 रुपये प्रति किलो पहुंची, त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी मांग

Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया

Thane ACB ने 5000 रुपये रिश्वत लेते स्कूल क्लर्क को पकड़ा, Form 16 के लिए मांगी थी घूस