नीतीश ने दी ईद की बधाई, कहा- घरों में रहकर मनाएं त्योहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को ईद-उल- फितर की बधाई दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत एक महान राष्ट्र है, जहां विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच परस्पर सम्मान अनुकरणीय है।

इसे भी पढ़ें: वापस बिहार लौट रहे प्रवासियों को लेकर बोले नीतीश, सभी को प्रदेश में ही रोजगार मिले, ये करेंगे सुनिश्चित

उन्होंने रविवार को कहा, मैं सभी लोगों को, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। ईद भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सामाजिक मेल-जोल से दूरी का पालन करते हुए घरों पर रहकर ही ईद मनाने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 14 | दो साल बाद Shilpa Shinde की चैनल से लड़ाई हुई खत्म, KKK 14 में शामिल होने को तैयार

तीन चरणों में ही 190 सीटें पार कर गए हैं मोदी, Amit Shah बोले- चुनाव बाद राहुल बाबा को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा

IPL 2024: संजू सैमसन के विवादित आउट पर कुमार संगकारा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

घाटे में चल रही 2 कंपनियों के मर्जर का रिजल्ट 0 होगा, संजय निरुपम ने शरद पवार के कांग्रेस प्लान को लेकर साधा निशाना