बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को बहुमत साबित करेगी नीतीश सरकार, 16 अगस्त को हो सकता है कैबिनेट विस्तार

By अंकित सिंह | Aug 11, 2022

बिहार में नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ इस बार तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री हैं। दरअसल, मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात का इस्तीफा सौंप दिया था। बाद में उन्हें राजद और कांग्रेस वाले महागठबंधन में विधायक दल का नेता चुना गया जिसके बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। महागठबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार को 164 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है। हालांकि, खबर के मुताबिक 24 अगस्त को नीतीश कुमार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। इसके अलावा 25 अगस्त को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने तूफान खड़ा कर दिया जो भाजपा को चुनौती दे सकता है: शिवसेना

खबर यह भी है कि तेजस्वी यादव गृह मंत्रालय को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, नीतीश को इसके लिए तैयार करना काफी मुश्किल है। नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर गृह मंत्रालय अपने पास ही रखना चाहते हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि असली गठबंधन महा गठबंधन ही है। यही सरकार गरीब और जनता की सरकार है। हम समाजवादी लोग हैं, हमारा मैनिफेस्टो क्या था?.... पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई, यही था।  

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें