Nitish Kumar ने अमित शाह के सामने एनडीए छोड़ने के अपने फैसले पर फिर खेद जताया

By एकता | Mar 30, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर एनडीए छोड़ने के अपने पहले के फैसले पर खेद जताया। उन्होंने पटना के बापू सभागार में आयोजित विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। शाह से अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे गलती हुई। पार्टी ने दो बार ऐसा फैसला लिया। लेकिन अब ऐसी गलती नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Kamakhya Express Derailment: पटरी से उतरीं कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 11 बोगियां, कई लोग मामूली रूप से घायल

इस दौरान उन्होंने कहा कि दो बार हमने पार्टी के कुछ लोगों के कहने पर वहां (महागठबंधन) जाकर गलती की। लेकिन अब हमने तय किया है कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। यह गलत है। मुझे मुख्यमंत्री किसने बनाया था? अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। हम कैसे भूल सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Visit: गोपालगंज रैली में अमित शाह ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा

शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2025 के अवसर पर बिहार में केंद्र और राज्य सरकार की करोड़ों रुपये की नयी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शाह ने यहां 532 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया जिसमें सहकारिता विभाग की 111 करोड़ रुपये और नगर विकास एवं आवास विभाग की 421 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने 181 करोड़ रुपये की लागत वाली पुलिस की 133 इमारतों और 109 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी