जहरीली शराब कांड पर नीतीश कुमार की उच्चस्तरीय बैठक, जांच के दिए आदेश, तेजस्वी बोले- सिर्फ कागजों पर है शराबबंदी

By अंकित सिंह | Oct 17, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान और सारण जिले में हुए जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के बाद सीएम ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को मौके पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेने और सभी बिंदुओं पर गहन जांच करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और इस घटना के लिये जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

छपरा पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के मुताबिक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है. आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही स्थानीय चौकीदार और पंचायत बीट पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है. विभागीय कार्रवाई के तहत मसरक थाना के प्रभारी एवं मसरक अंचल एएलटीएफ प्रभारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि भगवानपुर थानेदार और भगवानपुर थाने के मद्यनिषेध एएसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Diwali से पहले बिहार में छाया मातम, जहरीली शराब पीने से सिवान और छपरा में हुई लोगों की मौत

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है। अवैध शराब के कारण 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन सीएम ने अब तक पीड़ितों के प्रति संवेदना नहीं जताई। लोग मरे नहीं हैं, उनकी हत्या की गई है। किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बनाने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को बताया वंशवाद बचाओ नाटक

Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

PM Modi ने flydubai के घायल कैप्टन Smit Machhar से बात कर सराहा अदम्य साहस

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू