8वीं बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, 2 बजे होगा समारोह

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2022

पटना। महागठबंधन के विधायक दल के नेता नीतीश कुमार बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। इस सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री होंगे और कल दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार महागठबंधन के सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने एनडीए के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तत्काल बाद पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया।

कहा जा रहा है कि बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल का विस्तार इत्मिनान से किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर यह खबर भी है कि 35 मंत्रियों का मजबूत मंत्रिमंडल दिखाई दे सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 मंत्रियों का मंत्रिमंडल दिखाई दे सकता है, जिसमें महागठबंधन में शामिल तमाम पार्टियों को जगह दी जाएगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जदयू और राजद के कोटे से 14-14 मंत्री होंगे। इसके अलावा कांग्रेस को 3, वामदल को 2 और जीतनराम मांझी को एक विभाग सौंपा जा सकता है।

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनने का अनोखा रिकॉर्ड:-

  • पहली बार- मार्च, 2000
  • दूसरी बार- नवंबर, 2005
  • तीसरी बार- नवंबर, 2010
  • चौथी बार- फरवरी, 2015
  • पांचवीं बार- नवंबर, 2015
  • छठी बार- जुलाई, 2017
  • सातवीं बार- नवंबर, 2020
  • आठवीं बार- बुधवार को शपथ लेंगे

इसे भी पढ़ें: गठबंधन सहयोगियों को नष्ट कर देती है भाजपा, नीतीश-तेजस्वी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, बुधवार को होगा शपथग्रहण समारोह 

सोनिया-राहुल को किया गया आमंत्रित

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार गठन के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को बुलाया है। बिहार के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने नीतीश कुमार के ऊपर जमकर हमला बोला है और उन पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है।

प्रमुख खबरें

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था