बिहार में बड़ा खेल हो गया! नितिन के कार्यक्रम से नीतीश आउट, राजद को मिला निमंत्रण

By अभिनय आकाश | May 14, 2022

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज बिहार के भोजपुर में कोइलवार ब्रिज के 3-लेन (डाउनस्ट्रीम) का उद्घाटन किया। दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस कार्यक्रम से जुड़े। इस कार्यक्रम को लेकर दूर दूर तक पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि न तो इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर दिखी और न ही उनका नाम। ये खबर खूब चर्चा में रही कि बिहार में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में नीतीश कुमार को बुलाया ही नहीं गया है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी-बिहार तो यूं ही है बदनाम, पूरे भारत में सबसे ज्यादा इस प्रदेश में है जातिवाद की राजनीति का बोलबाला

लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बात को लेकर दोनों दल आमने-सामने आए हैं। इससे पहले भी दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि आरजेडी विधायक किरण देवी और आरजेडी के नेता भाई विरेंद्र को इस कार्यक्रम में बुलाया गया। हालांकि कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी की शनिवार को ही पुण्यतिथि है. ऐसे में वह नालंदा के कल्याण बिगहा गए हैं। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR